Dehradun: सीएम धामी ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग का विमोचन, पहली बार हुआ प्रकाशित

0

हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से प्रकाशित पंचांग का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत को सहेजने, जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपनी सनातन परंपराओं, धार्मिक आस्थाओं व सांस्कृतिक मूल्यों के लिए देश-विदेश में विशिष्ट पहचान रखता है। यहां की परंपराएं केवल आस्था का विषय नहीं हैं, बल्कि यह हमारी जीवनशैली, सामाजिक संरचना और सांस्कृतिक चेतना का अभिन्न अंग हैं

ऐसे में पंचांग का प्रकाशन राज्य की इस गौरवशाली विरासत को संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। यह पंचांग राज्यवासियों को तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व एवं विशेष दिवसों की सटीक जानकारी के साथ पारंपरिक त्योहारों, व्रतों व धार्मिक आयोजनों की महत्ता से भी अवगत कराएगा। इस मौके पर सचिव विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.