Uttarakhand News: इलेक्शन मोड ऑन! राजधानी में भाजपा के विधानसभा सम्मेलन का आयोजन, CM धामी ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स, भोजन भी परोसा….

0

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजधानी में आयोजित रायपुर विधानसभा सम्मेलन-2026 में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. सीएम ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय क्षण बिताया और उन्हें भोजन भी परोसा.

धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति सदैव “राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति अंतिम” के मूल मंत्र पर आधारित रही है. हमारे कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं, जो समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्य में निरंतर जुटे रहते हैं. बूथ स्तर से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक, प्रत्येक कार्यकर्ता का समर्पण ही भाजपा को जन-जन की पार्टी बनाता है.

उत्तराखंड का हो रहा चहुंमुखी विकास

धामी ने आगे कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आज उत्तराखंड का चहुंमुखी और संतुलित विकास सुनिश्चित हो रहा है. पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और ऐतिहासिक निर्णयों को जन-जन तक पहुंचाने में सेतु की भूमिका निभाएं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.