अड्डेबाजी और सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी के खिलाफ एक्शन, 40 लोगों पर आबकारी एक्ट में कार्रवाई
दिनांक 21 जून 2025 को शाम 6:00 बजे से रात 12:00 बजे तक अड्डेबाजी और सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ दुर्ग, भिलाई नगर, छावनी, पाटन और धमधा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान का नेतृत्व नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, भिलाई नगर, छावनी और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन व धमधा द्वारा किया गया।
जोनवार कार्रवाई इस प्रकार रही:
थाना जामुल क्षेत्र में 10, खुर्सीपार में 02
भिलाई नगर में 05, भिलाई भट्टी में 01, नेवई में 01, सुपेला में 03
दुर्ग में 03, मोहन नगर में 04, पद्मनाभपुर में 05, पुलगांव में 02, जेवरा सिरसा में 01
पाटन में 01, रानीतराई में 01, धमधा से 01
कुल 40 व्यक्तियों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
अड्डेबाजी के लिए स्पॉट बनने वाले होटल, ढाबा, ठेला और दुकानों को भी समय पर बंद कराया गया।
यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।