अमेरी आश्रम में बाबा पांच राम की मनाई गई पुण्यतिथि।

0

आज दिनांक १४-०१-२०२६, दिन – बुधवार, को पर्यावरण धाम अमेरी में पर्यावरण धाम के संस्थापक औघड़ बाबा पंचराम जी का प्रथम पुण्य वार्षिक श्राद्ध पर्यावरण धाम अमेरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया! कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गणों के द्वारा बाबा जी के छायाचित्र में तिलक एवं माल्या अर्पण कर किया गया!

इस अवसर पर देवभूमि प्रयागराज से चलकर बाबा पंचराम जी का वार्षिक उत्सव मनाने के लिए पूज्य संत श्री राम शिरोमणि दास जी महाराज भी उपस्थित थे! इस पूज्य अवसर पर परम पूज्य संत श्री राम सिरोमणि दास जी ने आश्रम के वर्तमान महंत को एक नया नाम प्रदान करते हुए आज से महंत द्वारिका दास से संबोधित करने की घोषणा की! इसी कड़ी में पर्यावरण सामान्य में सार्वजनिक सेवा समिति पंजीयन क्रमांक 6000 के नये अध्यक्ष के रूप में श्री महेंद्र देशमुख को पदभार भी प्रदान किया गया! जिसके लिए समिति के सभी सदस्यों एवं सभी पदाधिकारी ने अपनी सहमति मुक्त स्वर में दी! बाबा जी के इस वार्षिक श्राद्ध में भंडारे के लिए देवी किराना स्टोर चरोदा के तरफ से राशन सामान का सहयोग प्रदान किया गया! जिसके लिए पर्यावरण धाम के सभी सदस्यों ने धन्यवाद एवं साधुवाद भी ज्ञापित किया!

इस अवसर पर समिति के पूर्व अध्यक्ष- रामू साहू जी, अध्यक्ष- महेंद्र देशमुख जी, कार्यकारिणी अध्यक्ष- प्रीतम सिंह ठाकुर जी, उपाध्यक्ष- नरसिह वर्मा जी, कोषाध्यक्ष -आनंदी साहू जी, सचिव -अनिल तिवारी जी, प्रवक्ता – डॉक्टर रत्नाकर मिश्रा जी, संरक्षक- डॉ पवन तिवारी, राम भगवान ठाकुर, हरिश्चंद्र ठाकुर,सुदर्शन साहू जी,विष्णु साहू जी, रोहित डहरे जी, अर्जुन सिंगौर, सुदन सिंह ठाकुर जी, गिरधारी ठाकुर, शिव शंकर ठाकुर, कोमल ठाकुर, रामघीन साहू जी, खेलन साहू, हरिश्चंद्र देवांगन जी, मदन सिगौर,आनंदमेश्राम, कमलेश साहू, रोहितचंद्राकर, जिधन विश्वकर्मा, लिखु पाटिल, धनीराम पटवा, कामेश साहू, बबलू चक्रधारी, महेशवर्मा जी, चंद्रपाल , टीकम दास मानिकपुरी, अनिल कोसले, मनीष जैन, विनोद सिंह जी, सुनेत यादव जी , पवनेश सिंह वह पर्यावरण धाम की महिला शक्ति समिति सहित बड़ी संख्या में गांव के लोग एवं आसपास के क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित थे!!!

Leave A Reply

Your email address will not be published.