आयुष्मान के नाम पर वयम में चल रहा कमीशन का खेल, निःशुल्क ईलाज के नाम पर ली जा रहे रुपए?

0

भिलाई सुपेला (जनमत)। सुपेला के घड़ी चौक के पास स्थित वयम हॉस्पिटल में इन दिनों निःशुल्क ईलाज के नाम पर वसूली का खेल करने की खबर सूत्रों में है सूत्र बताते है कि आयुष्मान कार्ड से इलाज के नाम पर मरीजों को भर्ती कर उनसे मोटा पैसा लिया जा रहा है , मरीजों को निःशुल्क ईलाज ओर आयुष्मान कार्ड से भर्ती करने की बात कर अतिरिक्त आयुष्मान पल्स 30 से 40 हजार रुपए अलग से ली जा रही है , सूत्र बताते है कि हॉस्पिटल प्रबंधन के द्वारा आस पास के शासकीय अस्पतालों में कार्यरत कर्मचारियों से मरीजों को रेफर करने के लिए हर पेशेंट के पीछे मोटा कमीशन दिया जा रहा है जिसमें सुपेला का लालबहादुर हॉस्पिटल, छावनी, भिलाई 3 , सहित कई जगहों से मरीजों को भर्ती कर बिल बढ़ाकर आयुष्मान के साथ ही साथ अलग से रुपए ली जा रही है ।

यही नहीं हॉस्पिटल की केस डायरी की बात की जाए तो आयुष्मान के नाम पर कार्ड ब्लॉकिंग का भी खेल चल रहा है जिसमें बीमारी के अलावा अन्य बीमारी के नाम पर आयुष्मान कार्ड से ब्लॉक कर बिल बढ़ाने ओर शासन की महती योजना को पलीता लगाने का काम हॉस्पिटल प्रबंधन के द्वारा करने की बातें सूत्रों से आ रही है । 

24 घंटे डॉक्टर की सुविधा का दावा?

हॉस्पिटल में 24 घंटे डॉक्टर होने की बात कही जाती है पर बोर्ड में लिखे गए  डॉक्टर समय पर उपलब्ध नहीं होते है यही नहीं नर्सिंग होम एक्ट 2013 ओर 14 के माप दंडों पर अस्पताल सही से खरा नहीं है , जहां ई वेस्ट से लेकर कई कमियां देखने को मिलती है , सीएमएचओ विभाग को नियमतः हॉस्पिटल की जांच करनी चाहिए ताकि इस तरह से मापदंडों के बिना खरे उतरे अस्पताल पर कार्यवाही हो सके?

Leave A Reply

Your email address will not be published.