इंदिरा भवन में 14 राज्यों के नेताओं की बैठक, राहुल गांधी ने दिए अहम टिप्स

0

इंदिरा भवन में आज देशभर के 14 प्रदेशों से आए अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग के जिला अध्यक्षों की अहम बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने विशेष रूप से शिरकत की और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

बैठक में अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, छत्तीसगढ़ प्रभारी सुनील कुमार तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार आंचल भी उपस्थित रहे।

इस दौरान राहुल गांधी ने अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों को संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, आम जनता से जुड़ाव बढ़ाने और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी को कमजोर वर्गों की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार काम करना होगा।

बैठक में विभिन्न राज्यों से आए जिला अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभव साझा किए और संगठन विस्तार को लेकर सुझाव भी प्रस्तुत किए। इस बैठक को आगामी चुनावी रणनीति और संगठन सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.