ऑनलाइन सट्टा मामले में ढीली पड़ी ईडी, दुर्ग–भिलाई में पैनलों का बोलबाला

0

दुर्ग–भिलाई। प्रदेश में ऑनलाइन सट्टा एप पर कार्रवाई के आदेशों के बावजूद ईडी की कार्यवाही धीमी पड़ती नजर आ रही है। इसका प्रमाण शहर में तेजी से बढ़ रहा सट्टा नेटवर्क और युवाओं के बीच खुलेआम बांटे जा रहे पैनल हैं। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में भिलाई में आईपीएल सीज़न के दौरान एक बड़ी पार्टी आयोजित की गई, जिसमें कई दिग्गज सटोरियों के शामिल होने की बात सामने आई है।

एक ओर प्रवर्तन निदेशालय को ऑनलाइन सट्टा एप के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, वहीं दूसरी ओर शहर में महादेव से जुड़े कई पैनल धड़ल्ले से बांटे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवाओं को यह पैनल फ्री में या मात्र 2,000 से 5,000 रुपये में उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि सट्टा एप पर कार्रवाई की सुस्ती का फायदा उठाकर नेटवर्क फिर से सक्रिय होने लगा है। बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए शहर में अवैध सट्टे को लेकर कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

शहरवासियों का कहना है कि यदि समय पर निगरानी और कार्रवाई नहीं हुई, तो ऑनलाइन सट्टे का यह फैलता जाल युवाओं को गलत दिशा में धकेल सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.