ऑपरेशन विश्वास नशा मुक्ति अभियान: कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्कर को प्रयागराज से दबोचा

0

दुर्ग। थाना कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास नशा मुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को प्रयागराज (उ.प्र.) से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 

इससे पहले 05 अगस्त को जिला अस्पताल दुर्ग के पास दो आरोपियों मोहित जायसवाल और डब्ल्यू बंसकार को गिरफ्तार किया गया था। दोनों के पास से 21.260 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 10 हजार रुपये है, और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया था। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि वे गांजा उड़ीसा से खरीदकर दुर्ग लाए और यहां से ट्रेन पकड़कर प्रयागराज लौटने वाले थे। इस मामले में अपराध क्रमांक 374/2025, धारा 20(बी)(ii)(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई।

 

एण्ड टू एण्ड जांच के दौरान पुलिस टीम ने तीसरे आरोपी संदीप कुमार सिंह पटेल, निवासी घोरहा कल्याणपुर थाना शंकरगढ़ जिला प्रयागराज (उ.प्र.) को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे दुर्ग लाकर न्यायालय में पेश किया गया और रिमांड पर जेल भेजा गया।

 

इस कार्रवाई में निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम, सउनि रामकृष्ण तिवारी, आरक्षक सुरेश जायसवाल, केशव कुमार, विकास तिवारी और सुरेश चौहान का विशेष योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.