ऑपरेशन सुरक्षा के तहत दुर्ग में ई-रिक्शा और ऑटो चालकों पर कार्रवाई, 55 के खिलाफ चालानी कार्रवाई

0

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान के तहत जिले की यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर के प्रमुख भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों जैसे दुर्ग रेलवे स्टेशन, दुर्ग बस स्टैंड, पावर हाउस रेलवे स्टेशन, भिलाई-3 रेलवे स्टेशन और सेक्टर-1 रेलवे स्टेशन में ई-रिक्शा और ऑटो चालकों की जांच कर उनका डाटा संकलित किया गया।

 

इस दौरान चालकों को यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूक किया गया। वाहन के सभी दस्तावेज पूर्ण रखने, बिना लाइसेंस वाहन न चलाने, नाबालिगों को वाहन न सौंपने, वर्दी के बिना वाहन न चलाने, नो पार्किंग में वाहन न खड़ा करने और ओवरलोडिंग से बचने की सख्त समझाइश दी गई।

 

साथ ही चालकों का नाम, पता, मोबाइल नंबर और वाहन नंबर नोट कर लिस्ट तैयार की गई, ताकि भविष्य में इन्हें प्रशिक्षण देकर निर्धारित रूट में संचालित किया जा सके। नियमों का उल्लंघन करने वाले 55 ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहे

गा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.