ओडिशा के जूनागढ़ तितल पारा क्षेत्र में हुई हत्या ,,,, थाना प्रभारी के रववेये से जनता परेशान। जॉच के नाम पर सिर्फ टालमटोल किए जा रहे अधिकारी?

0

Go back

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning

Warning.

जनमत (ओडिसा) ओडिशा प्रांत के जूनागढ़ के तितल पारा क्षेत्र में 4 दिन पहले एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है जिसमें थाना जूनागढ़ के प्रभारी के टालमटोल के चलते क्षेत्र में माहोल गर्म है है बता दे की मामले में शक के आधार पर 4 लोगो से पूछताछ के नाम पर थाना ले जाया गया लेकिन मामले में ना तो थाना प्रभारी राउत दिलचस्बी दिखा रहे आई नही किसी तरह की कोई जांच पड़ताल की गई है सूत्र बताते है की मामले में तितल पारा के रहने वाले एक युवक को जबरिया पुलिस थाने में ले गई है जबकि उसके द्वारा पुलिस को लाश मिलने की जानकारी दी गई थी, वही पड़ोस में रहने वाले पड़ोसी के यहां मृतक युवक का आना जाना लगा रहता था ।

मामले में मृतक के परिजनों ने 4 दिन पहले मृत शरीर को सड़क पर रखकर थाना घेराव भी किया है लेकिन पुलिस प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंगा। लाचार कानून व्यवस्था के चलते अभी तक आरोपीयों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है मामले में थाना प्रभारी उल्लास राऊत के द्वारा किसी भी तरह का कोई स्पष्टीकरण नहीं मिला है । हत्या के बाद जांच को लेकर मृतक के परिजनों और समाज के द्वारा जूनागढ़ थाने का घेराव करते हुए प्रभारी को हटाने मांग करते हुए चक्का जाम करने की खबर सूत्रों से। 

बता दे की मामले में मृतक के एक रिश्तेदार को पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ा जहा मृतक का आना जाना लगा रहता था वही पुलिस को सहायता के रूप में फोन करने वाले पड़ोसी और दो अन्य लोगो को थाने में बैठा कर थाना प्रभारी कभी गस्त तो कभी मीटिंग में होने का बहाना बना रहे है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.