कचांदुर CM मेडिकल कॉलेज में सुविधाएँ मौजूद, फिर भी नवजातों को प्राइवेट अस्पतालों में रेफर किए जाने का आरोप?

0

भिलाई/दुर्ग।

कचांदुर स्थित CM मेडिकल कॉलेज में आधुनिक सुविधाएँ होने के बावजूद नवजात शिशुओं (New Little Baby) को प्राइवेट अस्पतालों में भेजे जाने का गंभीर मामला सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, कुछ मामलों में जन्म के तुरंत बाद बच्चों को “सीरियस” बताकर भिलाई-दुर्ग के निजी अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है।

सूत्रों का दावा है कि इस पूरी प्रक्रिया के पीछे कमीशन-खोरी का खेल हो सकता है। बताया जा रहा है कि कुछ प्राइवेट अस्पतालों और एक डॉक्टर के बीच संदिग्ध समन्वय की भूमिका के चलते प्राइवेट अस्पतालों से कमीशन के लिए इस तरह से नवजातों को मां से दूर कर पैसा कमाने का खेल चल रहा है ।

नाम ना छापने के शर्त पर कुछ परिजनों का आरोप है कि—

जन्म के तुरंत बाद बच्चों को अनावश्यक रूप से “गंभीर स्थिति” बताकर डराया जाता है।

प्राइवेट हॉस्पिटल्स में भेजने का दबाव बनाया जाता है।

कुछ मामलों में भारी खर्च वसूले जाने की जानकारी मिली है।

यह मामला भिलाई-दुर्ग में स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। कि किस तरह भगवान का रूप माने जाने वाले डॉक्टर थोड़े से कमीशन की भेंट के लिए मासूमों के जान से खिलवाड़ कर रहे है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.