करोड़ों की अवैध कमाई! ऑनलाइन सट्टा एप में स्थानीय नेता का नाम उछल रहा?
भिलाई(जनमत) ऑनलाइन सट्टा एप के बढ़ते नेटवर्क को लेकर भिलाई में नया बड़ा खुलासा सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, भिलाई-3 चरोदा क्षेत्र के एक युवा नेता का नाम इस अवैध ऑनलाइन सट्टा कारोबार में तेजी से उछल रहा है। आरोप है कि कई स्थानीय युवाओं के खातों का इस्तेमाल कर करोड़ों रुपये का लेन-देन कराया गया, जिससे अवैध संपत्ति का निर्माण हुआ।
सूत्र बताते हैं कि भिलाई-3 और चरोदा में नशे के धंधे से लेकर अन्य अवैध गतिविधियों में भी इसी नाम की चर्चा होती रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तरफ शासन-प्रशासन अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाइयों की बात करता है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक आड़ में ऐसे नेटवर्क लगातार मजबूत होते जा रहे हैं।
इसी सिलसिले में एक जीएसटी पंजीकृत स्थानीय व्यापारी का नाम भी सामने आया है, जिसकी कथित संलिप्तता को लेकर युवाओं और व्यापारिक वर्ग में चर्चा का माहौल है। कहा जा रहा है कि इस व्यापारी के माध्यम से पैसों के लेन-देन को वैध दिखाने की कोशिश की गई।
फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर पुलिस और जांच एजेंसियों से किसी आधिकारिक बयान की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोर्सेस के मुताबिक कई स्तरों पर जानकारी एकत्र की जा रही है।