कुम्हारी में भूमाफिया दिनेश बेहरा को संरक्षण किसका? 16 डिसमिल जमीन पर कब्ज़े के भी आरोप

0

कुम्हारी/भिलाई। शहर में चल रहे अवैध प्लाटिंग के खेल का एक और गंभीर मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, कुम्हारी क्षेत्र में भूमाफिया समझे जाने वाले दिनेश बेहरा पर 15 फीट चौड़े नाले को घटाकर मात्र 5 फीट दिखाने का आरोप लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले की चौड़ाई कम करने का उद्देश्य आसपास की जमीन पर अवैध तरीके से प्लाटिंग करना था।

16 डिसमिल जमीन कब्जे में लेने का आरोप

सूत्रों का दावा है कि अवैध प्लाटिंग करते हुए लगभग 16 डिसमिल सरकारी/निजी भूमि पर कब्ज़ा भी किया गया है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में भारी नाराज़गी है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी कार्रवाई बिना किसी “संरक्षण” के कैसे संभव है?

किसका संरक्षण? सवालों के घेरे में प्रशासन

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि दिनेश बेहरा को किसी प्रभावशाली व्यक्ति या अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण अवैध कार्यों पर रोक नहीं लग पा रही है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है।

शिकायतें, लेकिन कार्रवाई नहीं

कई नागरिकों ने शिकायतों के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर ठोस कार्रवाई न होने पर चिंता जताई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नाले की चौड़ाई कम होने से बारिश के दिनों में जलभराव और बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।

जांच की मांग तेज

मामले ने अब तूल पकड़ लिया है और लोग उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं ताकि यह सामने आए कि नाले का आकार किसके निर्देश पर बदला गया और अवैध प्लाटिंग की अनुमति किसने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.