कौन है दिनेश बेहरा? कुम्हारी में अवैध प्लाटिंग का बड़ा खेल – किसका संरक्षण?

0

भिलाई/दुर्ग (जनमत)। कुम्हारी क्षेत्र में इन दिनों अवैध प्लाटिंग का मामला तेजी से सुर्खियों में है। सूत्रों के अनुसार, भूमाफिया के तौर पर सक्रिय दिनेश बेहरा नामक व्यक्ति पर बड़े पैमाने पर गैरकानूनी प्लॉट काटकर बेचने के गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि श्रीराम फाइनेंस के सामने स्थित सर्विस रोड पर बिना रेरा और बिना टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की अनुमति के कई एकड़ जमीन में अवैध प्लाटिंग की जा चुकी है।

सूत्रों के मुताबिक, दिनेश बेहरा द्वारा अब तक 13 से अधिक प्लॉट अवैध रूप से तैयार कर बेचने की कोशिश की गई है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि इतनी बड़ी कार्रवाई बिना संरक्षण के मुमकिन नहीं, इसलिए इस पूरे प्लाटिंग नेटवर्क के पीछे किसका हाथ है, यह सबसे बड़ा सवाल बन गया है।

स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका के अधिकारियों की साठ गांठ को लेकर चर्चा है कि भू आलेख के एक अधिकारी की मिली भगत से इस तरह से बिना नियम कायदों के ही अवैध प्लाटिंग किया जा रहा है जिसके एवज में मलाई मिठाई की भेंट चढ़ाई गई है ?

मामला सामने आने के बाद कुम्हारी और आसपास के रहवासियों में नाराज़गी देखी जा रही है। लोगों ने मांग की है कि अवैध प्लाटिंग करने वाले और उन्हें संरक्षण देने वालों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई हो, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और जमीन से जुड़ी पारदर्शिता कायम रह सके। इसे लेकर कलेक्टर में शिकायत होने की भी ख़बर है । एक तरफ लगातार जिला प्रशासन अवैध प्लाटिंग पर बुल्डोजर कार्यवाही कर रही है तो दूसरी तरफ कुम्हारी नगर निगम क्षेत्र में बड़े स्तर पर अवैध प्लाटिंग की शिकायत पर निगम के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है ?

Leave A Reply

Your email address will not be published.