खुर्सीपार पुलिस की बड़ी कार्यवाही, आरोपी के कब्जे से 03 किलो 706 ग्राम अवैध गांजा बरामद
दुर्ग । दिनांक 04.09.2025 को थाना खुर्सीपार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दीवार बस्ती मछली मार्केट खुर्सीपार में एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर हमराह स्टाफ के साथ रेड कार्रवाई कर संदेही को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अनिकेत देवार, निवासी मछली मार्केट खुर्सीपार बताया।
उसके कब्जे से 03.706 किलोग्राम गांजा (कीमत करीब 20,000/- रुपये) गवाहों के समक्ष जब्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20(ख) NDPS एक्ट के तहत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
आरोपी का नाम: अनिकेत देवार, निवासी मछली मार्केट खुर्सीपार
जप्त मादक पदार्थ: गांजा 03.706 किलोग्राम, कीमत लगभग 20,000/- रुपये