ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में राम रसोई का हुआ शुभारंभ अब मिलेगा शुद्ध शाकाहारी भोजन मात्र ₹20 में ।।
ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में राम रसोई का हुआ शुभारंभ
अब मिलेगा शुद्ध शाकाहारी भोजन मात्र ₹20 में ।।
छत्तीसगढ़ ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्ग राधा कृष्ण मंदिर द्वारा की गई शुरुआत राम रसोई प्रसादी भोजन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प को देखते हुए ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में छत्तीसगढ़ ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सहयोग से परम आदरणीय चतुर्भुज राठी के दिशा निर्देश में आज शुभारंभ किया गया ट्रांसपोर्ट नगर में इसकी बहुत ही आवश्यकता थी कारण यहां कहीं पर भी अच्छा शुद्ध भोजन नहीं मिल पा रहा है आज के इस शुभारंभ के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा गुरुजी के हाथों शुभारम्भ की गई गुरु जी ने सबसे पहले₹20 जमा कर एक थाली भोजन का श्री गणेश किए साथ में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सरक्षक श्री इंद्रजीत सिंह छोटू विशेष रूप से उपस्थित थे , राम रसोई के सचालक परम आदरणीय चतुर्भुज राठी जी छत्तीसगढ़ ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी ,सुरजीत सिंहसैनी जी , गोपी अरोरा जी, बहल राम साहू , सतीश साहू ,राजेश शर्मा जी की उपस्थिति में शुभारंभ हुआ लगभग 500 लोगों ने प्रसादी भोजन ग्रहण किया सबसे पहले श्री हनुमान जी को भोग लगाकर प्रसाद को आम जनता के लिए समर्पित किया गया गुरु जी ने इस कार्यक्रम को बहुत ही सराहना की तथा ट्रांसपोर्ट नगर के हर सुख दुख में साथ रहने का संकल्प लिया , श्री चतुर्भुज राठी ने राम रसोई शुरू करने उद्देश्य के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा की शुद्ध खाना हर व्यक्ति का अधिकार है इसलिए हमारी टीम चाहती है कि ऐसा कोई भी व्यक्ति शुद्ध खाने से वंचित न रहे ,इंद्रजीत सिंह छोटू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की ट्रांसपोर्ट नगर के लिए यह ऐतिहासिक कदम है हम लोग समर्पण की भावना से समर्पित रहेंगे , जसवंत सिंग जी ने हर कदम साथ देने का वादा किया ,उपस्थित सदस्यों में प्रमुख रूप से परम आदरणीय सर्व श्री अजीत जैन जी , जगत राम भवन कुर्रे जी ,अजय डालमिया ,इंद्रजीत सिंग सैनी , भजन सिंग़, सतीश अग्रवाल ,जी एस मिश्रा, पंकज सेठी ,कमलेश्वर सिंह , अर्जुन सिंह , बलजिंदर सिंग, हरनेक सिंग सैनी, जोगा राव,शानू खान, मनोज कुमार चौधरी ,रविंद्र भारती,अरुण कुमार बैठा ,धनंजय पांडे , नंदलाल शर्मा ,राजू भसीन, सुमित कुमार बैठा के साथ भारी संख्या में लोग उपस्थित थे ।
