डबरा पारा बना शराब प्रेमियों के हॉट स्पॉट, खुलेआम बिक रही शराब?

0

भिलाई चरोदा (जनमत)। भिलाई से लगे डबरापारा में इन दिनों जमकर शराब का कारोबार संचालित हो रहा है जहां अवैध रूप से शराब प्रेमियों को शराब बेची जा रही है , बता दे कि डबरा पारा का बाथे नामक एक युवक के द्वारा जमकर शराब बेची जा रही है , भिलाई चरोदा की वृत प्रभारी का संरक्षण की खबर सूत्रों में है जिसके चलते इस तरह से डबरा पारा हनुमान मंदिर से कुछ कदम की ही दूरी पर शराब परोसी जा रही है यही नहीं एक 75 साल के वृद्ध उद्धव के द्वारा चौक पर अपनी उम्र का फायदा उठा कर शराब के कारोबार को संचालित किया जा रहा है ,एक तरफ लगातार दुर्ग पुलिस नशे के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करती है तो दूसरी तरफ आबकारी के संरक्षण में खुलेआम शराब बेच कर युवाओं को नशे में धकेलने का काम किया जा रहा है , देर रात युवा शराब के नशे में डबरा पारा में सड़कों पर हुड़दंग मचाते है , ऐसे में कार्यवाही की गाज नहीं होती है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.