दुकान में घुसकर गाली-गलौच व मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
थाना पाटन क्षेत्र अंतर्गत कपड़ा बाजार, भारत चौक कॉलेज पाटन में दुकान में घुसकर गाली-गलौच और मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
प्रार्थी चंद्रशेखर देवांगन ने थाना पाटन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कपड़ा बाजार स्थित एक दुकान में कार्यरत है। दिनांक 30 जुलाई 2025 को आरोपी सूर्यकुमार भारती नशे की हालत में दुकान के भीतर जबरन घुस आया और बिना किसी कारण के गाली-गलौच करते हुए प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगा। घटना के दौरान मौजूद दुकान संचालक व सहकर्मी योगेंद्र सिंह ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उन्हें भी गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी।
रिपोर्ट के आधार पर थाना पाटन में अपराध क्रमांक 167/2025, धारा 296, 115(2), 351(2), 333 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। आरोप सिद्ध पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक लेखराम हरिवंश, प्रधान आरक्षक 156 लोकेश लहरी, आरक्षक 1811 तारकेश्वर विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।
आरोपी का नाम:
सूर्यकुमार भारती, पिता ओमप्रकाश भारती, उम्र 18 वर्ष
पता – ग्राम कसीडीह, चौकी मचांदुर, थाना पाटन
हाल पता – इंदिरा नगर, पाटन, जिला दुर्ग