“दुर्ग–भिलाई के पबों पर ड्रग्स पैडलरों का कब्ज़ा! MD और SP ड्रग्स की सप्लाई तेज़, TELEGRAM पर चल रहा सीक्रेट नेटवर्क?”

0

दुर्ग/भिलाई/रायपुर। (जनमत)

दुर्ग जिले के चर्चित पब इन दिनों ड्रग्स पैडलरों के टार्गेट पर आ गए हैं। सूत्रों के अनुसार, पब और नाइटलाइफ़ क्षेत्रों में MD और SP नामक ख़ास गोली की सप्लाई लगातार बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि नशे की तलाश में घूम रहे युवाओं को “चांद–तारे–ब्रह्मांड” दिखाने का दावा कर यह ड्रग्स बेचे जा रहे हैं।

🔴 पबों में घूम रहे पैडलर, युवाओं को बना रहे निशाना

सूत्रों के मुताबिक, पैडलर पबों में आने वाले युवाओं की मूवमेंट पर लगातार नज़र रख रहे हैं। “कोड वर्ड” के ज़रिए ड्रग्स के सौदे किए जा रहे हैं, ताकि किसी को शक न हो।

🔴 TELEGRAM पर बने सीक्रेट ग्रुप

जांच से जुड़े सूत्र बताते हैं कि पैडलरों ने TELEGRAM पर कई सीक्रेट ग्रुप तैयार कर रखे हैं, जहाँ

रोजाना नया कोड

सप्लाई का समय

पब के आसपास की लोकेशन

शेयर की जाती है। इससे ड्रग्स नेटवर्क को पकड़ना मुश्किल होता जा रहा है।

🔴 पुलिस को अभी तक पुख़्ता जानकारी नहीं

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ड्रग्स की गतिविधियाँ तेज़ी से बढ़ रही हैं, लेकिन इसकी ठोस जानकारी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगी है। पबों में युवाओं की बढ़ती भीड़ के बीच ड्रग्स नेटवर्क लगातार सक्रिय बताया जा रहा है।

🔴 समाज में चिंता का माहौल

युवाओं में MD और SP जैसे खतरनाक ड्रग्स का इस्तेमाल बढ़ना गंभीर चिंता का विषय है। इस तरह के नशों के चलते अब बड़े महानगरों की तरह अपराध का ग्राफ दुर्ग भिलाई रायपुर समेत कई जिलों में बढ़ने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.