देशी कट्टा दिखाकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार — कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद
देशी कट्टा दिखाकर आमजनों और राहगीरों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा।
• आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद।
दुर्ग । दिनांक 18.10.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि माँ शारदा ट्रेडर्स, जवाहर नगर के पास एक व्यक्ति देशी कट्टा लेकर आम लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर रवाना की गई।
टीम ने मौके पर पहुँचकर मुखबिर के बताए हुलिए वाले व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा, जिसने अपना नाम सुबेदार सिंह यादव (52 वर्ष), निवासी मकान नंबर 11551/4, कैलाश नगर, थाना जामुल बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 347/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।