धारदार चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

0

दुर्ग । दिनांक 07.09.2025 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि दबे पेट्रोल पंप के पास रोड पर एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा है।

सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़कर पूछताछ की, जिसने अपना नाम आदित्य मिश्रा उम्र 25 वर्ष निवासी गायत्री मंदिर, मिनी माता चौक, पुलगांव बताया।

आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जब्त किया गया।

 

इसी प्रकार, जिला अस्पताल नल घर के पास रोड पर भी एक व्यक्ति द्वारा धारदार चाकू लेकर डराने-धमकाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की।

मुखबिर की जानकारी पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया, जिसने अपना नाम यासीन खान उम्र 26 वर्ष निवासी बास पारा, वार्ड नंबर 28, दुर्ग बताया।

उसके कब्जे से भी धारदार चाकू जब्त किया गया।

 

दोनों मामलों में आरोपियों का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पाया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.