पोटिया चौक दुर्ग स्थित शिव मंदिर गार्डन के पास दबिश देकर एक व्यक्ति को गांजा बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

0

दुर्ग, — ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत थाना पद्मनाथपुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पोटिया चौक दुर्ग स्थित शिव मंदिर गार्डन के पास दबिश देकर एक व्यक्ति को गांजा बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेष नारायण वर्मा उर्फ जुगनू (उम्र 52 वर्ष, निवासी वार्ड 54, पोटियाकला, आबादीपारा, दुर्ग) के रूप में हुई है।

 

जप्त सामग्री का विवरण:

 

मादक पदार्थ गांजा — शुद्ध वजन 1.100 किलोग्राम, कीमत ₹5,500

गांजा बिक्री की नगदी — ₹500

मोबाइल फोन (Vivo कंपनी का) — कीमत ₹15,000

कुल जप्त संपत्ति: ₹21,000

गांजा को चिन्हांकित कर शीलबंद किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 20(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया। चूंकि यह अजमानतीय अपराध की श्रेणी में आता है, इसलिए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.