प्रदेश की युवा राजनीति में हलचल, ऑनलाइन सट्टा एप मामले में युवा नेता का नाम सुर्खियों में?

0

भिलाई/जनमत।

ऑनलाइन सट्टा एप से जुड़े एक बड़े मामले में प्रदेश के एक युवा नेता का नाम तेजी से सुर्खियों में आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, संगठन की युवा भागदौड़ संभालते-संभालते यह नेता सीधे दुबई में बैठकर अवैध कारोबार चलाने वाले सौरभ चंद्राकर के करीबी बन गए।

जानकारी के मुताबिक, भिलाई-3, चरोदा और आसपास के इलाकों के कई युवाओं को म्यूल अकाउंट और विभिन्न पैनलों से जोड़कर करोड़ों रुपयों का लेन-देन कराया गया। सूत्र बताते है जांच एजेंसियों को शक है कि इस नेटवर्क के जरिए प्रदेश में ऑनलाइन सट्टेबाजी की एक बड़ी कड़ी सक्रिय थी।

सूत्र बताते हैं कि अब जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, युवा नेता का नाम “कोठरी से बाहर” आने लगा है, जिससे प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर और भी बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं। फिलहाल जांच एजेंसी इस मामले में नेता जी को ढीला कर रखी हैं,

इसी वर्ष प्रदेश भर में कई जगहों पर नगरीय निकाय चुनाव है जिससे कई राजनीतिक दल इस पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि मामला सीधे प्रदेश के युवा संगठन और एक विवादित अंतरराष्ट्रीय सट्टा नेटवर्क से जुड़ता दिख रहा है। यदि आरोपों की औपचारिक पुष्टि होती है, तो इसका असर आगामी राजनीतिक समीकरणों पर भी पड़ सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.