फर्जी आबकारी अधिकारी बन दिया झांसा,, संजय त्रिपाठी, और भवानी शंकर तिवारी अभी तक फरार, पुलिस की गिरफ्त से बाहर?

0

भिलाई चरोदा (जनमत)। भिलाई 3 क्षेत्र के निगरानी भवानी शंकर तिवारी संजय त्रिपाठी और श्रेया मैडम सहित अन्य लोगों के द्वारा रिंगनी देवबलोदा सहित, कई अन्य जगहों पर शासकीय शराब भट्ठी खुलवाने का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठ लिए गए वही भट्ठी खुलने के इंतज़ार में किसान बैठे रहे।

बता दे कि 2 वर्ष पहले रिंगनी गांव ओर इसी वर्ष 2025 को देवबलोदा के किसान को खाली जमीन खेत में शासकीय शराब भट्ठी खुलवाने का झांसा देकर मुख्य आरोपी भवानी शंकर तिवारी के द्वारा आबकारी विभाग के अधिकारी बता कर संजय त्रिपाठी और श्रेया मैडम नामक दो लोगों को खड़ा कर खेत में शासकीय शराब भट्ठी खुलवाने का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठ लिए गए, भवानी के द्वारा भिलाई चरोदा दादर सहित कई जगहों पर ऐसे धोखाधड़ी करने की बात सामने आ रही है। वही बीते माह अगस्त में भवानी शंकर तिवारी संजय त्रिपाठी सहित अन्य पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज हुआ जिसमें एक को गिरफ्तार किया गया लेकिन इस मामले में भिलाई 3 का निगरानी बदमाश ओर जिलाबदर रह चुका भवानी शंकर तिवारी अपने फर्जी आबकारी अधिकारी बने संजय त्रिपाठी सहित फरार हो गया । 

माह भर में भिलाई 3 पुलिस ठगी के मुख्य आरोपी भवानी को गिरफ्तार नहीं कर पाई वही फरार आरोपी का पिछला बैकग्राउंड आपराधिक रहने ओर चरोदा में भवानी के नाम की दशहत होने के चलते शिकायत करता फरार आरोपी से कही ना कही डरे हुए , क्योंकि पैसा मांगने पर भवानी शंकर तिवारी ने अपने आप को गुंडा ओर बदमाश बता कर नहीं दूंगा कहकर डरा धमका दिया था ओर जान से मारने की धमकी भी दी थी , जिसे शिकायत कर्ताओं ने अपने बयान में पुलिस और मीडिया के सामने बताया था । 

माह भर में भी आखिर भवानी शंकर तिवारी गिरफ्तार नहीं हुआ , वही अब संजय त्रिपाठी का वीडियो एक किसान ने बनाया है जिसे आबकारी का अधिकारी बता कर भवानी सामने कर ठगी किया है , अब इस मामले के बाद एक ओर किसान कल भिलाई 3 थाने में एफ आई आर करने भिलाई 3 थाने पहुंचने वाला, लेकिन कही ना कही भवानी जैसे जगन्य अपराधिक रिकॉर्ड वाला भिलाई 3 थाने का निगरानी और जिलाबदर रह चुका गुंडा बदमाश अभी तक फरार है ।

एक तरफ सुशासन सरकार में अपराधीयों के लिए कोई जगह नहीं वही भाजपा की सरकार में अपराधी खुला घूम रहा है ?

Leave A Reply

Your email address will not be published.