भिलाई भट्ठी थाने में गिर रहा स्लैग, कबाड़ियों तक पहुँच रहा लोहे का टुकड़ा ?
भिलाई नगर ( जनमत) भिलाई नगर के भट्ठी थाने से सूत्रों में खबर आ रही है कि कुछ कबाड़ियों को लाभ पहुंचाने के लिए कबाड़ बीनने वालों की मदद से प्लांट का निकलने वाला स्लैग जो कि भट्ठी थाने में गिर रहा है उसमें से स्क्रैप छोटे छोटे लोहे को निकालकर कबाड़ियों को बेचा जा रहा है , सूत्र बताते है किसी रामकेश नामक एक कबाड़ी को ये सारा लोहा दिया जा रहा है , वही लोहे को खपाने थाने के पास गाड़ी तक पहुंच रही है ,
थाने में लगा हुआ है CCTV?
बता दे कि इस तरह लोहे चुनने वाले थाने के पास प्लांट के स्लैग से लोहा चुनकर छावनी के कबाड़ी को बेच रहे है क्या इसकी भनक श्रीमान थाना प्रभारी को नहीं है जबकि थाने के बाहर केमरा तक लगा हुआ है ।