भिलाई–3: चाय की दुकान की आड़ में मोबाइल से सट्टा कारोबार, पुलिस को नहीं लगी भनक
भिलाई–3। GRP थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन जाने वाली रोड पर स्थित एक चाय की दुकान में अवैध सट्टा कारोबार संचालित होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दुकान की आड़ में मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा खिलाया जा रहा है।
क्षेत्र में सट्टे कारोबार पूरी तरह से बंद है ऐसे में इस तरह से पट्टी मोबाइल पट्टी काटकर किसे दिया जा रहा है
सूत्र बताते हैं कि युवक को 4 वर्ष पूर्व में जीआरपी पुलिस ने घूम घूम कर सट्टा पट्टी काटने के नाम पर कार्यवाही की थी
सूत्रों की मानें तो इस पूरे मामले की अभी तक पुलिस को भनक नहीं लगी है। वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि सट्टा संचालित करने वाला युवक कुम्हारी का निवासी है, जो रेलवे स्टेशन रोड पर चाय की दुकान लगाता है और वहीं से इस अवैध गतिविधि को अंजाम दे रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दुकान पर अक्सर कुछ लोग जमा रहते हैं और मोबाइल के जरिए नंबर लगाकर सट्टा खेलते हैं। इससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है और युवाओं पर भी इसका गलत असर पड़ रहा है।