भिलाई 3 में बिजली विभाग के एक 15 वर्षीय प्राइवेट बाबू ने बिना रशीद वसूल लिए 3000 की राशि? सूचना पे काटी गई थी लाईन।

0

भिलाई चरोदा (जनमत)। भिलाई 3 के बिजली विभाग के ट्रेनिंग पे आए बाबू ने बिजली चोरी की शिकायत पर पहुंचे अधिकारियों के साथ उमदा के अटल आवास में बिजली काटने और बिना रशीद के ही 20 से अधिक लोगों से 3000 हजार रुपए की राशि वसूलने की खबर सूत्रों में है बता दे कि भिलाई 3 में इन दिनों बाबुओं का एक क्षत्र राज चलाया जा रहा है जहां नया कनेक्शन हो या बिजली चोरी की शिकायत सभी में दोनों ही बाबुओं के द्वारा घाल मेल करने की खबर है सूत्र बताते है कि एक माह पहले भिलाई 3 के उमदा ग्रीनस के पास बने अटल आवास में बिजली चोरी की शिकायत आई थी जिसमें अधिकारियों के साथ दल बल में 15 वर्षों से ट्रेनिंग में आए सुभाष नामक एक प्राइवेट कर्मचारी भी पहुंचा और बिजली काटने के बाद कुछ लोगों को नियम कायदों का डर दिखा ऑफिस बुलवाया जहां पर 3000 रुपए की अवैध वसुली कर बिना पर्ची दिए भेज दिया गया । सूत्र बताते है कि लोगों से नया कनेक्शन और जुर्माना राशि के नाम पर पेसो की वसूली की गई लेकिन उन्हें कोई रशीद नहीं दिया गया , नाम ना छापने की शर्त पे बताया गया कि बिजली विभाग में बैठे हिमांशु गुप्ता और सुभाष जो प्राइवेट कर्मचारी है उसके द्वारा नए कनेक्शन हो या फाइल रिपोर्ट सब पर अवैध तरीके से मनमाना वसुली लिया जाता है , वही भिलाई 3 के उमदा इस तरह से अवैध वसुली की बात आम पीड़ित नागरिकों ने बताया है उनका कहना था कि 3000 हजार रुपए की राशि की रशीद नहीं दिए है । 

इस तरह से बिजली विभाग में धांधली करने पर क्या विभाग के अधिकारियों की इसकी सूचना नहीं मिलती है जो इस तरह से वसुली ओर मनमाना रेट वसुली की जा रही है या बिजली विभाग में पदस्थ अधिकारियों की मेहरबानी से बंदरबाट चल रहा है ?

Leave A Reply

Your email address will not be published.