रायगढ़ में संदिग्ध हालत में युवक की लाश बरामद, पुलिस जांच में जुटी

0

जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शव पूंजीपथरा रोड पर श्याम इस्पात फैक्ट्री के पास सुबह करीब 9 बजे देखा गया। युवक के नाक और मुंह से खून बह रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और युवक को रायगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मरच्युरी में रखवाया गया है।

 

मृतक की पहचान जेब में मिले आधार कार्ड से हुई, जो मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के ग्राम माड़ा धनहारा निवासी 22 वर्षीय मनमती जायसवाल के नाम पर है। मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.