शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट करने वाला आरोपी 5 माह बाद गिरफ्तार, भेजा गया जेल

0

थाना वैशाली नगर क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट करने वाला आरोपी 5 माह की फरारी के बाद पुलिस गिरफ्त में आ गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया रेजाला बानो, निवासी कैंप-1 आजाद मोहल्ला थाना वैशाली नगर ने दिनांक 10 फरवरी 2025 को थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पति शमीम अंसारी से मोहल्ले का रहने वाला परमजीत सिंह उर्फ गोल्डी ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब उन्होंने पैसे देने से मना किया, तो आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और पत्थर से हमला कर दिया, जिससे प्रार्थिया के पति को मुंह व नाक में गंभीर चोटें आईं।

 

रिपोर्ट के आधार पर थाना वैशाली नगर में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई थी। आरोपी घटना के बाद लगातार 5 महीने से फरार था।

 

दिनांक 01 अगस्त 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी के निवास स्थल पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

आरोपी का नाम:

परमजीत सिंह कोसा उर्फ गोल्डी, पिता स्व. सुखविंदर सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी कैंप-1, अंबेडकर नगर, गुपचुप मोहल्ला, छावनी, भिलाई।

 

उक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.