24 घंटे में बाइक लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार, छिना हुआ वाहन बरामद
थाना वैशाली नगर पुलिस की कार्यवाही।
मोटर सायकल छीनकर भागने वालों को पकड़ने में मिली सफलता।
24 घंटे के भीतर आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
छीने गये मोटर सायकल को चौकी जेवरा सिरसा के अपराध में किया गया है जप्त।
थाना भिलाई नगर एवं चौकी जेवरा सिरसा में आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रयास एवं लूट के मामले में गिरफ्तार।
न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल।
दुर्ग । मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुनील यादव पिता भोला यादव उम्र 28 वर्ष साकिन रामनगर शासकीय स्कूल के पीछे थाना वैशाली नगर ने थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 28.08.2025 के 11.55 बजे प्रार्थी अपनी गाड़ी डेस्टीन प्राईम (क्रमांक CG-07 CT 2584) से अर्जुन नगर से रामनगर लौट रहा था।
रामनगर शुलभ के पास गाड़ी रोकने पर वहां मौजूद प्रेम सिंह और मोहम्मद आलम ने गाली-गलौज करते हुए गाड़ी छीन ली और भाग निकले। शिकायत पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 309/2025 धारा 304(2), 296, 351(3) 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेम सिंह उम्र 19 वर्ष साकिन अर्जुन नगर कैंप-1 को 13.09.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। पूछताछ में उसने घटना को स्वीकार किया और बताया कि गाड़ी मोहम्मद आलम के पास है।
जांच के दौरान पता चला कि मोहम्मद आलम थाना भिलाई नगर के अपराध क्रमांक 476/2025 धारा 109, 3(5) बीएनएस तथा थाना पुलगांव चौकी जेवरा सिरसा के अपराध क्रमांक 356/2025 धारा 309(6), 311 बीएनएस में पहले से गिरफ्तार है। वहीं, प्रार्थी सुनील यादव से छीनी गई गाड़ी क्रमांक CG-07 CT 2584 को थाना पुलगांव के अपराध क्रमांक 356/2025 धारा 309(6), 311 बीएनएस में आरोपी मोहम्मद आलम के पेश करने पर जप्त किया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।