मंत्री केदार कश्यप के निवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका.. नाराज कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने की जमकर नारेबाजी

0

मंत्री केदार कश्यप के चतुर्थ वर्ग कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके बंगले का घेराव करने का प्रयास किया।

गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन से सैकड़ों कार्यकर्ता बाइक रैली के रूप में मंत्री बंगले की ओर रवाना हुए। पुलिस ने उन्हें मोती बाग चौक के पास रोक लिया, जिसके चलते पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की स्थिति बनी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री के इस्तीफे की जोरदार मांग करते हुए नारेबाजी की।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा मंत्री केदार कश्यप द्वारा कर्मचारी के साथ किया गया दुर्व्यवहार लोकतंत्र के अपमान का प्रतीक है। जनता और कर्मचारियों का अपमान करने वाले मंत्री को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। हम उनके इस्तीफे की मांग पर अडिग हैं।

 

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर जनता की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। यदि भाजपा सरकार मंत्री केदार कश्यप का बचाव करती है तो यह साफ है कि वह जनता के सम्मान के बजाय अपने मंत्री की कुर्सी की रक्षा में जुटी है। कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक इस्तीफा नहीं होता।

 

इस अवसर पर उधो राम वर्मा छाया वर्मा प्रमोद दुबे आकाश शर्मा अरुण जंघेल प्रशांत ठेंगड़ी दीपा बग्गा देव कुमार साहू माधव साहू अनु साहू अशोक ठाकुर आकाश तिवारी अरुण ताम्रकार अमन गिल जी श्रीनिवास बंशी कन्नौजे अविनय दुबे मुन्ना मिश्रा मुन्ना सोनकर सुनील ध्रुव राधे नायक प्रवीण चंद्राकर माधव छुरा प्रीति सोनी पूनम यादव कशिश चंद्राकर मतलुब अली देवदीवान कुर्रे सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.