सुकमा : हर्बल गुलाल उत्पादन एवं विपणन सह प्राकृतिक खेती विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

0

गुरुवार को ग्राम मुरतोंडा स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में हर्बल गुलाल उत्पादन एवं विपणन सह प्राकृतिक खेती विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे जिले के उप संचालक कृषि श्री पीआर बघेल उपस्थित थे। श्री बघेलने विस्तार से प्राकृतिक खेती के समस्त अवयवों जैसे बीजामृत, जैविक कीटनाशक आदि को बनाने का जीवंत प्रदर्शन किया। कृषि विज्ञान केन्द्र के विशेषज्ञों श्री आरपी. कश्यप, डॉ योगेश सिदार, डॉ संजय राठौर, श्री यमलेसर भोयर ने भी विस्तार से प्राकृतिक खेती की जानकारी दी। साथ ही जनजातीय उप योजना अंतर्गत हर्बल गुलाल उत्पादन एवं विपणन विषय पर भी उपरोक्त सभी विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में विकासखंड सुकमा और छिंदगढ की छह महिला समूह से करीब 45 महिलाओं के साथ साथ ट्रिफ एनजीओ से सुश्री परिधि मिश्रा और ध्रुवी मेहता ने भाग लिया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रमुख एच. एस. तोमर ने उपरोक्त दोनों विषय की उपयोगिता और महिलाएँ आय के विभिन्न साधन अपना कर अपनी आय बढ़ा सकती हैं पर विस्तार से चर्चा की गई । प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्र के मनोज कुमार बघेल, आकांक्षा भदौरिया, शुभम साहू सहित सभी कर्मचारियों का योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.