पर्यावरण धाम अमेरी में सर्वसम्मति से बाबा पंचराम जी का ‘सवांगा उत्तराधिकारी बुढा देव श्री द्वारिका को बनाया गया।
आज दिनांक 09- 02-25 दिन- रविवार, तिथि द्वादशी के दिन पर्यावरण धाम अमेरी के संस्थापक बाबा पंचराम जी का षोडशी सी श्राद्धा के उपरांत श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं निर्वाण संबंधित क्रिया, कर्म, बाल योगी बाल ब्रह्मचारी संतराम शिरोमणि दास जी महाराज, अरैल घाट प्रयागराज (फलाहारीआश्रम) के सानिध्य एवं निर्देशानुसार अनुसार संपन्न हुआ!
इसी कड़ी में पर्यावरण समन्वय सार्वजनिक सेवा समिति अमेरी पंजीयन क्रमांक 6000 के सदस्य, कार्यकर्ता, मुख्य कार्यकर्ता, संरक्षक, पदाधिकारी एवं पर्यावरण प्रेमी सहित बाबा पंचराम जी के शरीर के परिवार कुटुंब, ग्रामवासी सहित समाज के लोग भी उपस्थित थे,
सर्वसम्मति से *बाबा पंचराम जी के उद्देश्यो एवं विचारधारा को बाबा जी के बाद भी सतत जारी रखने का संकल्प लेते हुए, अमेरी ग्राम के निवासी बाबा पंचराम जी के कुटुंब परिवार के ही सदस्य, पर्यावरण धाम के मुख्य कार्यकर्ता एवं पूर्व उपाध्यक्ष श्री द्वारिका बुढा देव जी (चेदवा बाबा) को जो कि पर्यावरण धाम के संस्थापक सदस्य भी है, सर्वसम्मति से बाबा पंचराम जी का ‘सवांगा’ ( उत्तराधिकारी की परंपरा) धारण करने का निवेदन और अनुरोध किया, जिसे बुढा देव श्री द्वारिका जी ने सहर्ष स्वीकार कर लिया और बाबा जी का सवांगा धारण करते हुए सत्य निष्ठा से पर्यावरण धाम के सर्वांगीण विकास में संस्थापक सदस्यों की सलाह से इस अभियान को सतत जारी रखने की शपथ ली! इसके पश्चात सवंगा का कार्यक्रम बाबा पंचराम जी एवं संस्थापक सदस्यों के निर्देश एवं परंपरा अनुसार संपन्न किया गया! इस समस्त परिवर्तनों एवं कार्यक्रमों की जानकारी उचित माध्यम से शासन एवं अन्य निकायों सहित जन सामान्य तक पहुंचाने का संकल्प एवं जवाबदारी पर्यावरण समन्वय सार्वजनिक सेवा समिति अमेरी, पंजीयन क्रमांक-6000, तहसील -पाटन, जिला- दुर्ग छत्तीसगढ़ द्वारा सुनिश्चित किया गया। इस अवसर पर बुढा देव द्वारिका ठाकुर जी का अभिषेक करते हुए, अध्यक्ष रामू साहू, कार्यकारी अध्यक्ष- प्रीतम सिंहठाकुर, उपाध्यक्ष- नरसिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष -आनंदी साहू, सचिव -महेंद्र देशमुख, सह सचिव – अनिल तिवारी, प्रवक्ता- रत्नाकर मिश्रा एवं मुख्य कार्यकर्ता विष्णु साहू, राम भगवान ठाकुर, हरिश्चंद्र ठाकुर, अर्जुन सिंगौर, हेमंत ठाकुर, रामेश्वर ठाकुर, उभय राम, चंद्रपाल, अनिल कौसले, शिव शंकर ठाकुर, गिरधारी ठाकुर, विनोद सिंह, लक्ष्मण निषाद, सुदर्शन साहू, रोहित गहरे, कुंती ठाकुर, गीता ठाकुर, फुलेश्वरी ठाकुर, मधु ठाकुर, अनु ठाकुर, सुनेत यादव , मोहन ठाकुर, अवध बंदे, ओम प्रकाश ठाकुर, सूदन सिंह ठाकुर, मदन लाल सिंगौर, राजेंद्र ठाकुर, माखन ठाकुर,विजय ठाकुर, लक्ष्मी ठाकुर, वर्षा ठाकुर, दुलारी ठाकुर, मनहरण वर्मा, नीलकमल साहू, विनोदसाहू, भरोसा सिंगौर, मनोज भोई, मोनू देवांगन, सोनाली ठाकुर, पूर्णिमा ठाकुर , कोमल ठाकुर, निर्मल सार्वे, वासु नेताम, पवनेश सिंह, मनीष जैन सहित सैकड़ो ग्राम वासी उपस्थित थे