वोटिंग के दौरान धमतरी में एक बुजुर्ग की मौत,

0

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। प्रदेश के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद और 173 नगरीय निकायों में वोटिंग होगी। इसके नतीजे 15 फरवरी को आएंगे।

 

धमतरी में एक बुजुर्ग की मौत

निगम चुनाव में शहर के 4 वार्डो की ईवीएम मशीन हुई खराब। ब्राह्मण पारा वार्ड में 1 घंटे तक बंद रहा मतदान। नगरी में वोट डालने पहुँचे एक बुजुर्ग की मौत। बूथ पहुँचने पर तबियत बिगड़ी। तत्काल अस्पताल लाया गया,जहां उसकी मौत हुई।

 

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री ने किया मतदान

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सपरिवार आम लोगों के बीच कतार में खड़े होकर मतदान किया। साव सुबह-सुबह अपने परिवार के साथ सेंट फ्रांसिस हायर सेकेंडरी स्कूल मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने बाकायदा आम लोगों के साथ कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया, और बिना किसी ताम-झाम के अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 

कलेक्टर ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान

जांजगीर चाम्पा जिला नगरीय निकाय चुनाव के लिए तैयारी पूरी हो गई है। वार्ड 19 के मतदान केंद्र में कलेक्टर आकाश छिकारा सपत्नीक मतदान करने पहुंचे। नागरिकों को मताधिकार का प्रयोग करने की अपील है। वहीं पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने भी मताधिकार का प्रयोग किया और मतदाताओ को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है।

 

कांकेर में ईवीएम खराब

कांकेर में नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 18 बरदेभाटा वार्ड में मशीन खराब हो गई है। आधा घंटे से अधिक समय से मशीन खराब है। मतदान रुका हुआ है। मतदाताओं की लंबी कतार लग गई है।

 

छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने की वोटिंग

जगदलपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरणदेव ने परिवार के साथ पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया।

 

भाठागांव मतदान केंद्र में मशीन खराब

रायपुर भाठागांव मतदान केंद्र में कई बूथों की मशीन खराब। मशीन खराब होने से मतदान रुका. भाठागांव मतदान केंद्र में 14 बूथ बनाए गए हैं। 14 बूथों में आधा दर्जन से अधिक बूथों की मशीन हुई खराब। इसी तरह कोरबा, बीजापुर, जांजगीर चांपा अन्य जगहों की EVM मशीनें खराब हो गई है।

 

महापौर कांग्रेस प्रत्याशी ने डाला वोट

महापौर कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू ने बोरसी स्कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोट डाला।

 

वोटिंग से पहले बीजेपी से मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने पूजा की

वोटिंग से पहले रायपुर में भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे ने वोटिंग से पहले मां महामाया मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने जीत का आशीर्वाद लिया।

 

रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डाला वोट

मंत्री ओपी चौधरी ने मेयर और पार्षद चुनने मतदान किया। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगरीय निकायों के लिए EVM के जरिए प्रतिनिधि चुने जा रहे हैं। काउंटिंग 15 फरवरी को होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.