भिलाई में गौठान में बड़ी लापरवाही: कुत्तों ने चार बछड़ों को नोच दिया

0

भिलाई । भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित गौठान में बड़ी लापरवाही सामने आई है। गौठान में बछड़ों को कुत्तों ने नोच दिया और निगम अफसरों को इसकी भनक नहीं है। चार बछड़े कुत्तों के शिकार बने हैं। यही नहीं यहां बीमार गायों को भी कुत्तों ने अपना शिकार बनाया है।

गो सेवक परशुराम देवांगन ने बताया कि रोजाना गो सेवा के लिए आते हैं। आज सुबह जब पहुंचे तो चार बछड़ों को कुत्तों ने नोच दिया। उन्होंने बताया कि यहां बछड़ों को रखने की कोई व्यवस्था नहीं है। जहां बछड़ों को रखा गया है वह खुला है और कुत्ते वहां घुस जाते हैं।

 

परशुराम देवांगन ने बताया कि बछड़ों को नोचे जाने के बाद उन्होंने इसकी सूचना डॉक्टर को दी। डॉक्टर ने बताया कि बछड़ों की हालत बहुत खराब है और उनके बचने की संभावना भी नहीं दिख रही।

 

भिलाई निगम के जनसंपर्क अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इस संबंध में उन्हें अभी जानकारी हुई है। पहले बछड़ों की स्थिति जानकर उनके उचित इलाज का प्रबंध किया जाएगा। इसके बाद देखा जाएगा कि कहां पर चूक हो रही है जिससे कुत्ते गोठान में प्रवेश कर रहे हैं।

 

इस घटना के बाद गौठान में सुरक्षा की व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। निगम अफसरों को इसकी जानकारी भी दी गई लेकिन कोई व्यवस्था नहीं की गई। गो सेवकों ने बताया कि इससे पहले भी कुत्तों के नोचने की घटना सामने आई है, लेकिन निगम अफसरों ने इसकी अनदेखी की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.