शारीरिक संबंध बनाकर जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग। शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने के बाद गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 69, 296, 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी गोविंद यादव 38 वर्ष पिता शिव यादव सिकोला बस्ती वार्ड नंबर 15 मोहन नगर निवासी है। उसने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया था। इसके बाद पीड़िता के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। इससे परेशान होकर पीड़िता ने मोहन नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शिव प्रसाद चंद्रा, महिला प्रधान आरक्षक भेनू ठाकुर, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण पात्रे, आरक्षक शकील खान एवं अमित कुमार की उल्लेखनीय भूमिका रही।