सायबर ठगी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, म्यूल बैंक खातों के जरिए की जा रही थी धोखाधड़ी
दुर्ग । पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देशन में रेंज सायबर थाना दुर्ग को बड़ी सफलता मिली है। म्यूल बैंक खातों का उपयोग कर सायबर ठगी की रकम का लेनदेन करने वाले दो आरोपियों को भिलाई से गिरफ्तार किया गया है।
रेंज सायबर थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 03/2025 धारा 317(2), 317(4), 318(4), 61(2)ए बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। बंधन बैंक शाखा स्मृति नगर भिलाई के 13 बैंक खाता धारकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना जारी है।
जांच के दौरान 21 मई 2025 को यह सामने आया कि उपेन्द्र गुप्ता (उम्र 27 वर्ष, निवासी राजीव नगर कोहका रोड, भिलाई) के बैंक खाते का उपयोग जितेन्द्र कुमार साहू (उम्र 26 वर्ष, निवासी 163 लक्ष्मी नगर, वी.एन. पब्लिक स्कूल के पास, सुपेला, भिलाई) द्वारा ठगी की रकम के ट्रांजेक्शन के लिए किया गया था। पूछताछ और साक्ष्य के आधार पर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम, उप निरीक्षक नवीन राजपुत, प्रधान आरक्षक नीलकमल सलामे, राजेन्द्र गिरी, जावेद खान तथा आरक्षक कामेश्वर देशमुख, सुरेन्द्र कटरे, विक्रम सिंह, सालिक राम और राजीव रंजन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आरोपियों का विवरण:
उपेन्द्र गुप्ता, उम्र 27 वर्ष, निवासी राजीव नगर, कोहका रोड, भिलाई
जितेन्द्र कुमार साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी 163 लक्ष्मी नगर, वी.एन. पब्लिक स्कूल के पास, सुपेला, भिलाई