राज्यपाल रमेन डेका ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन को सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनाएं
राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने उन्हें आज सेवानिवृत्त होने पर उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय जीवन हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल ने जैन को राजकीय गमछे और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। यह सम्मान उनके कार्यकाल के दौरान दिए गए योगदान के लिए दिया गया है। राज्यपाल की ओर से यह शुभकामनाएं और सम्मान मुख्य सचिव के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है