भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि भाजपा कार्यालय में मनाई गई

0

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा भिलाई जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि मनाई गई!

कार्यक्रम में आरंभ में स्वामी विवेकानंद जी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्यतिथि भाजपा कार्यालय में मनाई गई!

 

स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात कर अपनी जीवनशैली में लाने का संकल्प सभी युवाओं ने लिया!

 

भाजपा जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू ने बताया कि किस प्रकार से स्वामी विवेकानंद जी ने शिकागो के धर्म संसद में भारत का प्रतिनिधत्व करते हुए अपने वक्तव्यों को दुनिया के सामने रखा, प्रारंभ में यह अवसर नहीं बना था, पर जब क्षणिक समय हो बोलने का मिला तब स्वामीजी ने अपने उद्बोधन से जो कहा उससे वह उपस्थित दुनिया के कोने कोने से आए लोगों को भारत देश के विषय के विषय में सोचने को विवश किया कि भारत का नागरिक सिर्फ गरीबी और पशुपालन ही नहीं अपितु विश्व को शिक्षा और दिशा प्रदान करने वाला और उच्च शिक्षित और कला संस्कृति के क्षेत्र में पारंगत संस्कारवान युवाओं देश है!

 

जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह जी में बताया कि स्वामी विवेकानंद जी के गुरु रामकृष्ण परमहंस जी से प्रेरणा प्राप्त कर स्वामी जो ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना किए! भारत का गौरव विश्व में बढ़ाया!

विशेषकर युवाओं को उनके लक्ष्य के प्रति सजग रहने उचित मार्गदर्शन देने का ओर हिंदुत्व का प्रचार पूरे देश में करने का कार्य स्वामी जी ने किया!

 

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि हर वर्ष 4 जुलाई को स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि के तौर पर मनाई जाती है।

स्वामी जी के विचार आज भी जीवंत है जो युवाओं को ऊर्जा, दिशा प्रदान करते है!

उन्हें भारत का सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक गुरु, राष्ट्र संत और विद्वानों में से एक माना जाता है। विवेकानंद ने योग वेदांत के दर्शन को पश्चिमी देशों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वामी विवेकानंद भारत के आध्यात्मिक गुरु थे, जिन्होंने दुनिया भर में हिंदुत्व और अध्यात्म का पाठ पढ़ाया। स्वामी विवेकानंद ने कम उम्र में जो ज्ञान हासिल किया उसके बाद वह युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए।

 

उनके वचन उठो, जागो और तब तक रुको नहीं जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए!

युवा ही देश का भविष्य है,

युवा अगर सही दिशा में है तो निश्चित ही देश सही दिशा में जाएगा!

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री प्रेम लाल साहू व बिजेंद्र सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह जी, जिला मंत्री विजय जायसवाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, सुपेला मंडल महामंत्री तुगेंद्र सिंह, आईटी सेल सह संयोजक अखिलेश वर्मा, मनोज ठाकरे, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सौरभ जायसवाल, जिला मंत्री हर्षल यादव, सुभाष शर्मा, पीयूष अग्निहोत्री, कोषाध्यक्ष मोनिश काले, कन्या शक्ति संयोजिका अर्पणा मुखर्जी, प्रशिक्षण प्रमुख हरिओम चौहान, सुपेला मंडल अध्यक्ष मनीष पिपरोल, कैंप मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, महामंत्री आशु तिवारी, उपाध्यक्ष अर्पित तिवारी, आकाश क्षत्रिय, सूरज सिंह राजपूत, सिद्धार्थ राजपूत, प्रेमशंकर पासवान, बसंत कुमार, ईश्वर साहू, राजेश कुमार, सोहन यादव, मनोज साहू, रजत गुप्ता

सहित युवा मोर्चा के साथीगण उपस्थित रहे!

उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी

मो:- 7000850422

Leave A Reply

Your email address will not be published.