विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा से मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. सुचिता गोयल का आमजन को संदेश

0

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा से मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. सुचिता गोयल का आमजन को संदेश

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस – 10 सितंबर 2026

 

बेमेतरा | आज विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. सुचिता गोयल ने आमजन से अपील की है।

उन्होंने कहा

> “आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है। जीवन में तनाव, अवसाद, अकेलापन या निराशा आना सामान्य है, लेकिन उस समय चुप रहना सबसे बड़ा खतरा है। बात कीजिए।”

 

> “यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति उदास रहता है, अकेला रहता है, नकारात्मक बातें करता है, खुद को बोझ समझता है या सोशल मीडिया से दूरी बना लेता है, तो उसे नजरअंदाज न करें। उसकी बात को ध्यान से सुनें, जज न करें और उसे यह एहसास दिलाएं कि वह अकेला नहीं है।”

 

> “याद रखें – मदद मांगना कमजोरी नहीं, साहस है। समय पर सही परामर्श, परिवार का साथ और मनोचिकित्सकीय उपचार से हम किसी की जान बचा सकते हैं।”

 

डॉ. गोयल ने कहा कि

 

1. अपने मन की बात विश्वसनीय व्यक्ति से साझा करें।

2. तनाव में नशे से दूर रहें, योग, व्यायाम और नियमित दिनचर्या अपनाएं।

3. यदि लगातार दो हफ्ते से अधिक उदासी, निराशा, नींद न आना या घबराहट है तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र / मनोचिकित्सक से संपर्क करें।

 

संकट के समय इन नम्बरों पर संपर्क करें –

टेली-मानस हेल्पलाइन – 14416 / 1800-89-14416 (24×7 निःशुल्क)

जिला अस्पताल बेमेतरा – मनोरोग ओपीडी

 

“आइए, इस दिवस पर संकल्प लें – सुनेंगे, समझेंगे और साथ निभाएंगे।”

डॉ. सुचिता गोयल, मनोरोग विशेषज्ञ

Leave A Reply

Your email address will not be published.