Uttarakhand News: ‘देवभूमि में सड़कों पर नमाज नहीं होने देंगे…’, सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान, कहा- कानून से ऊपर कोई भी नहीं…..

0

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सड़कों पर नमाज़ पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई भी नहीं। सीएम ने कहा कि धार्मिक गतिविधियों से सड़क जाम नहीं होगी। चारधाम यात्रा में शांति हमारी पहली प्राथमिकता है।

उत्तराखंड में कानून का राज कायम रहेगा

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सख्त लहजे में कहा कि सड़कें जनता की आवाजाही के लिए हैं। नमाज़ मस्जिद और ईदगाह में पढ़ें। सार्वजनिक मार्ग बाधित करना किसी भी कीमत में स्वीकार नहीं है। उन्हें अवरोध या प्रदर्शन का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा। प्रदेश में अराजकता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई। उत्तराखंड में कानून का राज कायम रहेगा।

कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना

सीएम धामी ने आगे कहा कि नमाज़ मस्जिदों, ईदगाहों और निर्धारित स्थानों पर ही पढ़ी जानी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग वोट बैंक की राजनीति के लिए सड़क पर नमाज़ का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन उत्तराखंड सरकार की नीति पूरी तरह स्पष्ट है। देवभूमि की शांति, संस्कृति और अनुशासन से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.