Uttarakhand News: बाबा नीब करौरी महाराज की जीवनगाथा पर फिल्म का प्रोमो-Poster लॉन्च, CM धामी बोले—भक्ति और मानवता का संदेश पहुंचेगा जन-जन तक…..

0

 उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शासकीय आवास में बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर (Baba Neeb Karori Maharaj movie promo) का लोकार्पण किया.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म केवल एक सिनेमाई प्रस्तुति नहीं है, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और मानवता के उच्च आदर्शों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का एक सराहनीय प्रयास है. बाबा नीब करौरी महाराज जी का दिव्य जीवन आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उनकी शिक्षाएं सरलता, करुणा, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश देती हैं, जो वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक हैं.

सीएम धामी ने कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विषयों पर आधारित प्रयास भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण और प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह फिल्म समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी और नई पीढ़ी को अपने सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगी.

मुख्यमंत्री ने फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों, निर्देशक और निर्माता दल को इस सराहनीय और आध्यात्मिक प्रयास के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर योग गुरू स्वामी रामदेव और स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, फिल्म निर्देशक शरद सिंह ठाकुर और अन्य कलाकार मौजूद थे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.