भिलाई 3: स्टोर पारा पुरैना में गांजा तस्करी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, उड़ीसा से सप्लाई की आशंका?

0

भिलाई। भिलाई 3 क्षेत्र के स्टोर पारा पुरैना में इन दिनों अवैध गांजा कारोबार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इलाके में एक युवक का नाम लगातार सामने आ रहा है, जिस पर उड़ीसा से गांजा मंगवाकर बड़े स्तर पर सप्लाई करने का आरोप लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक गांजे की खेप को बाइक और ट्रेन के माध्यम से उड़ीसा से मंगवाता है। गांजा बोरे में भरकर स्टेशन के पास एक निर्धारित स्थान तक पहुंचाया जाता है, जहां से उसके सहयोगी माल को उठाकर सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाते हैं। इस पूरे नेटवर्क को बेहद सुनियोजित तरीके से संचालित किए जाने की बात सामने आ रही है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि स्टोर पारा पुरैना लंबे समय से गांजा तस्करी का केंद्र बना हुआ है, जहां दूर-दराज से छोटे-बड़े कोचिया (खरीदार) माल लेने पहुंचते हैं। आरोपी युवक पर बल्क में गांजा बेचकर अवैध रूप से भारी धन अर्जित करने का आरोप है।

हालांकि, इस पूरे मामले में अब तक रेलवे पुलिस (GRP) या स्थानीय पुलिस को आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं होने की बात सामने आई है। यदि इन आरोपों की पुष्टि होती है, तो यह क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हो सकता है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.