राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की छग विधानसभा की यात्रा

0

रायपुर। रायपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छग विधानसभा का दौरा किया और विधायकों से बातचीत की। उनकी सुरक्षा के लिए शहरभर में 900 जवानों को तैनात किया गया है, जो उनके काफिले पर नजर रख रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र सुबह 10.30 से सेरीखेड़ी बायपास, मंदिरहसौद-आरंग, बलौदाबाजार रोड, मोवा, आमासिवनी के आसपास के रोड में ट्रैफिक रोका गया है।

 

राष्ट्रपति मुर्मू का यह दौरा उनके पिछले वर्ष के दौरे के बाद हुआ है, जब उन्होंने 25 और 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ का दौरा किया था। उस दौरान उन्होंने एम्स हॉस्पिटल के दीक्षांत समारोह, NIT के दीक्षांत में भाग लिया था। इसके अलावा, उन्होंने जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की और भिलाई में IIT के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.