हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर सियासी संग्राम, जंतर-मंतर में कांग्रेस का प्रदर्शन
नई दिल्ली से बड़ी खबर
जंतर मंतर पर आज कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में आयोजित किया गया।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम और वरिष्ठ नेता के. राजू ने किया। प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रभारी सुनील कुमार, प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार आंचल सहित विभिन्न जिलों के अध्यक्ष और पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर कड़ा विरोध जताया और कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के वरिष्ठ नेता का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नेताओं ने चेतावनी दी कि इस मुद्दे पर पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
कार्यक्रम में भिलाई, कबीरधाम, राजनांदगांव, बालोद, खैरागढ़, दुर्ग, मुंगेली और कोरिया सहित कई जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर एकता और विरोध का संदेश दिया।
कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह की भाषा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है और राजनीतिक संवाद का स्तर गिराने वाली है।
