अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में राजमहंत मोतीराम कोशले का 26 वर्षो के निस्वार्थ भाव से किये गये समाज सेवा एवं जनप्रतिनिधियो के सहयोग से सतनामी समाज को मिली नयी पहचान और भूमि/भवनों का मिला सौगात |

0

भिलाई-3 | अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विश्व बैंक कॉलोनी, भिलाई-3 निवासी राजमहंत मोतीराम कोसले विगत 26 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2000 में विश्व बैंक कॉलोनी, भिलाई-3 में गुरु घासीदास सेवा समिति के उपाध्यक्ष का दायित्व संभालते हुए सामाजिक कार्यों की शुरुआत की और वर्ष 2007 तक इस पद पर कार्यरत रहे। इस दौरान उन्होंने सतनाम भवन के लिए विश्व बैंक कॉलोनी , भिलाई – 3 में लगभग एक एकड भूमि आरक्षित कराने के लिए निरंतर प्रयास किए और विभिन्न जनप्रतिनिधियों के माध्यम से उक्त भूमि पर सतनाम भवन तथा बाउंड्रीवाल का निर्माण कराकर समाज को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दिलाई। इसके पश्चात श्री कोशले जी द्वारा नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा क्षेत्र के सतनामी समाज को संगठित करने के उद्देश्य से वर्ष 2008 में ‘गुरु अगरदास सतनामी कल्याण संगठन, भिलाई-चरोदा’ का गठन कर अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया गया जिससे सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिली। क्षेत्र में सर्वप्रथम कोशले द्वारा व्यवहार न्यायालय, भिलाई-3 के पास में सतनामी समाज के लिए लगभग 17 डिसमिल भूमि का आवंटन कराकर आधिपत्य दिलाया गया। वर्ष 2008 में अहिवारा विधानसभा के तत्कालीन विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने मोतीराम कोसले को अहिवारा विधानसभा क्षेत्र का अपना सबसे अधिक सामाजिक करीबी मानकर स्व. कोर्सेवाड़ा जी ने कोसले जी की मांग पर सतनाम भवन, भिलाई-3 में अपने प्रथम कार्यकाल में विधायक निधि से ₹15 लाख की लागत से सतनाम भवन व बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया गया।

संगठन के अध्यक्ष मोतीराम कोशले जी के द्वारा वर्ष 2015 में छ.ग. के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को अपने सतनाम भवन में आयोजित मिनीमाता जी की पूर्णतिथि का सामाजिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। कोशले की मांग पर डॉ. रमन सिंह ने सतनाम भवन के लिए ₹20 लाख की राशि स्वीकृत की। उसके बाद मोतीराम कोशले जी की सामाजिक कार्यो में अधिक संक्रियता को देखते हुए गुरु द्वारा गुरु गद्दी खपरी पूरी धाम के धर्म गुरु मुक्ति दास साहेब द्वारा दिनांक 06.12.2015 को उन्हें राजमहंत के पद का दायित्वा सौपा गया तथा वर्ष 2021 से 23 तक मोतीराम कोशले जी सतनामी समाज जिला दुर्ग का अध्यक्ष पद का दायित्व निभा कर समाज में कई रचनात्मक बदलाव एवं रचनात्मक कार्य कर चुके है | पुनः वर्ष 2023 में अहिवारा विधानसभा के विधायक व अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा की अनुशंसा पर सतनाम भवन के लिए ₹20 लाख की राशि स्वीकृत की गई, जिसका निर्माण कार्य वर्तमान में जारी है। मोतीराम कोसले वर्तमान में ‘गुरु अगरदास सतनामी कल्याण संगठन, भिलाई – चरोदा ‘ में लगभग 18 वर्षों से अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे हैं और सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दुर्ग जिले में सतनामी समाज में विशिष्ट पहचान बना रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.