जामुल क्षेत्र में कबाड़ी के अवैध कारोबार खेल, पिंकू सिंह का चोरी के लोहे की खरीद-फरोख्त का खुला खेल?

0

दुर्ग जिले के जामुल थाना अंतर्गत क्षेत्र में एक कबाड़ी के अवैध कारोबार को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार छावनी रोड स्थित सिंह इंजीनियरिंग के सामने श्री राम होटल के पास रद्दी टीन बेचने की आड़ में पिंकू सिंह नामक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से चोरी के लोहे की खरीद-फरोख्त का बड़ा कारोबार संचालित किया जा रहा है।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि उक्त कबाड़ी लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय है और फेरी वालों व संदिग्ध व्यक्तियों से लोहे का सामान खरीदकर आगे बेचने का काम खुलेआम किया जा रहा है। आरोप है कि यह पूरा कारोबार बिना किसी रोक-टोक के चल रहा है, जिससे क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को भी बढ़ावा मिल सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में यह भी चर्चा है कि जामुल थाना पुलिस की कथित अनदेखी या संरक्षण के चलते अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों में इस पूरे मामले को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां और बढ़ सकती हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.