जामुल में कबाड़ कारोबार पर नहीं लग रही लगाम, संदिग्ध गतिविधियों पर भी पुलिस की नजर नहीं, दत्तक पुत्र पर प्रभारी मेहरबान?

0

भिलाई जनमत |जामुल थाना क्षेत्र में एक बार फिर अवैध कबाड़ कारोबार को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। बीसी चौक के पास अरिहंत धर्म कांटे से कुछ दूरी पर सुलभ शौचायल के बाजू में संचालित एक कथित कबाड़ी गोदाम में संदिग्ध गतिविधियों की खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक यहां बीएसपी प्लांट से निकलने वाले ट्रक-ट्रेलर सहित आसपास की कंपनियों से लोहे की खरीदी किए जाने की चर्चा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात तक यहां भारी वाहनों की आवाजाही देखी जाती है। मामले में सामने आए एक फोटो में गोदाम के बाहर बड़े ट्रक-ट्रेलर के टायरों के निशान भी साफ दिखाई दे रहे हैं, जिससे यहां लगातार भारी वाहनों के आने-जाने की आशंका जताई जा रही है।

सूत्रों का यह भी दावा है कि गोदाम में लोहे की कटिंग का काम किया जाता है, जिसके लिए गैस सिलेंडरों का उपयोग होने की बात कही जा रही है। बावजूद इसके संबंधित विभाग और पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। इससे क्षेत्र में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में किसी बड़े हादसे या अवैध गतिविधि से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल पूरे मामले को लेकर जामुल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वही आम चर्चा है कि खाई जामुल पुलिस ने इन अवैध कबाड़ियों को पुलिस का दत्तक पुत्र बना लिया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.