भिलाई 3 20लाख रुपए की लागत से सतनाम भवन के प्रथम तल का भूमि पूजन करने का निर्णय लिया गया।
आज सतनाम भवन भिलाई – 3 भिलाई चरोदा के सतनामी समाज की बैठक संपन्न हुई जिसमें दिनांक 30.08.2026 को समाज के प्रतिभावान छात्र/छात्रा, समाज के 40 वार्ड के अध्यक्ष, महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष, पंथी कला, राजनीतिक क्षेत्र के साथ विभिन्न क्षेत्रों में महारथ हासिल व्यक्तियों का सम्मान समारोह करने व 20लाख रुपए की लागत से सतनाम भवन के प्रथम तल का भूमि पूजन करने का निर्णय लिया गया और इस बैठक में आए समाज के सैकड़ों लोगों का समाज के अध्यक्ष मोतीराम कोशले ने आभार व्यक्त किया है।
