सुपेला पुलिस के नाक के नीचे चल रहा जुए का फड़ कुछ दिन पहले ही हुई थी कार्यवाही?

0

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसा नगर रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में एक बार फिर अवैध जुआ फड़ संचालित होने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले ही पुलिस द्वारा इस तरह के अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की गई थी, लेकिन अब दोबारा उसी स्थान पर जुआ का कारोबार शुरू हो गया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रोजाना यहां 10 से 15 लोग एकत्र होकर खुलेआम जुआ खेलते देखे जा सकते हैं। दिनदहाड़े चल रहे इस अवैध फड़ से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जब छोटे-छोटे मामलों की जानकारी पुलिस को तुरंत हो जाती है, तो इतने बड़े स्तर पर चल रहे इस जुआ अड्डे पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर पुलिस की नजर इस गतिविधि पर क्यों नहीं पड़ रही, या फिर कहीं न कहीं लापरवाही या मिलीभगत के कारण यह कारोबार फल-फूल रहा है।

अब देखना होगा कि इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन क्या कदम उठाता है और अवैध जुआ गतिविधियों पर कब तक लगाम लगाई जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.